{"_id":"6a076644bc6b6bfd7e08b2a4","slug":"told-the-problems-of-farmers-warned-of-agitation-varanasi-news-c-193-1-jon1002-155162-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: किसानों की समस्याएं बताईं, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: किसानों की समस्याएं बताईं, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
मड़ियाहूं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गरीबों को आवश्यकतानुसार पट्टा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही पुराने बिजली बिलों को माफ कर हर उपभोक्ता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि बढ़ते बिजली बिलों से किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
ज्ञापन में भूमि संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने मांग की कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद मौके पर जांच कराए बिना क्रेता का नाम खतौनी में दर्ज न किया जाए, ताकि फर्जीवाड़ा और भूमि विवादों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
भाकियू नेताओं ने कहा कि सरकार को किसानों और मजदूरों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए। यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर शैलेश कुमार वर्मा, राम पलट पाल, विनोद मौर्य, रामधारी गौतम उपस्थित रहे।