फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Told the handicapped about the problems faced in daily life

दिव्यांगों को दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया

Tue, 12 Jul 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Told the handicapped about the problems faced in daily life
स्मार्ट सिटी एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के संयुक्त तत्वावधान में शहरों में लिंग और विकलांगता समावेश विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डिजाइन ब्रिज फाउंडेशन से जुड़ी यूनिवर्सल डिजाइन विशेषज्ञ डॉ. कविता मुरुगकर रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांगजनों की दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। उन्होंने सभी सरकारी भवनों एवं कार्यालयों में डायरेक्शनल टाइल्स, ब्रेल साइनेज, टैक्टाइल गाइडिंग पाथ आदि की सुविधा उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण बताया। एक्सेसिबिलिटी एक्सपर्ट डॉ. अभिजीत ने कार्यशाला में सरकारी भवनों, बैंकों, अस्पतालों में रैंप की सुविधा एवं दिव्यांगों को प्रसाधन की सुविधा न होने पर आने वाली परेशानियों को बताया। स्मार्ट सिटी से मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने कहा कि काशी सुगम्यता की ओर अग्रसर है। इस दौरान अमरेंद्र तिवारी, अभिनव कौशल, डॉ. संतोष त्रिपाठी, अकील अहमद, शाकंभरी नंदन, लोकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed