फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tokyo Olympics 2021: Mary Kom coach chhotelal make different strategy for every match

टोक्यो ओलंपिक 2021: वाराणसी के कोच छोटेलाल ने बताया- ओलंपिक में नए दाव से मैरीकॉम करेंगी प्रहार, गले में चमकेगा सोना

Wed, 28 Jul 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Jul 2021 04:16 PM IST
सार

मैरीकॉम को 2017 के एशियन चैंपियनशिप में, 2018 के विश्व चैंपियनशिप और 2018 के कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले छोटेलाल यादव के नाम भी कई पदक हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: Mary Kom coach chhotelal make different strategy for every match
मैरीकॉम को प्रशिक्षितकराते कोच छोटे लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया है। रविवार को मैरीकॉम ने 51 किग्रा भारवर्ग के पहले दौर में डोमिनियन रिपब्लिक की खिलाड़ी हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से शिकस्त दी। इस जीत से पूरे देश के साथ उनके कोच और वाराणसी के रहने वाले छोटेलाल यादव भी बहुत खुश हैं।

विज्ञापन


मैरीकॉम के कोच और वाराणसी के बरेका से जुड़े छोटेलाल ने बताया  कि पहली जीत के बाद अब मुक्केबाज मैरीकॉम की नजर कोलंबिया की खिलाड़ी से होने वाले मुकाबले पर हैं। यह प्री क्वार्टर मैच है, इसमें जीत के साथ ही वह क्वार्टर मुकाबले में चली जाएंगी। दूसरे मुकाबले में वह नई रणनीति के साथ रिंग में उतरेंगी और अपने मुक्के से विपक्षी खिलाड़ी को धूल चटाएंगी। उनका कहना है कि मैरीकॉम निश्चित प्री क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत दर्ज करेंगी। यही नहीं ओलंपिक में उनके गले में सोना भी चमकेगा। 
विज्ञापन


मैरीकॉम का मुकाबला कोलंबिया की खिलाड़ी इनग्रिट वेलेंसिया से 29 जुलाई को होना है। जीत के लिए वह अपना पसीना बहा रही हैं। छोटे लाल ने बातचीत में बताया कि दूसरे मुकाबले में जीत की रणनीति बना ली गई है। इसका असर मुकाबले के दौरान दिखेगा। नई रणनीति के तहत ही प्रशिक्षण चल रहा है। जो भी थोड़ी बहुत कमियां रह गई थी, उसे दूर कर लिया गया है। मैरीकॉम पूरे जोश के साथ मुकाबले में उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tokyo Olympics 2021: Mary Kom coach chhotelal make different strategy for every match
मैरी कॉम के साथ कोच छोटेलाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

आठ साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं छोटेलाल
मेडल से दो जीत दूर मैरी कॉम को छोटे लाल आठ साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके प्रशिक्षण में मैरीकॉम 2017 के एशियन चैंपियनशिप में, 2018 के विश्व चैंपियनशिप और 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इन्हीं अनुभवों को छोटे आजमाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

छोटे लाल पहली बार किसी ओलंपिक में बतौर कोच पहुंचे है, उनकी पूरी कोशिश है कि मैरीकॉम सोना लेकर वतन लौटे। पहले मुकाबले में मैरीकॉम के शानदार प्रदर्शन से वह बहुत उत्साहित हैं। छोटे लाल 2015 से 2020 तक भारतीय महिला टीम, आर्मी टीमों को 22 बार प्रशिक्षित कर मेडल दिलवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed