फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   toilet to be built on the river bank

गंगा किनारे के गांवों में बनेंगे सीवर और शौचालय

Fri, 20 Feb 2015 02:36 AM IST
वाराणसी, अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
 toilet to be built on the river bank
जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से पूर्वांचल के गंगा किनारे के गांव और कस्बों में शौचालय व सीवेज संबंधी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दो दिवसीय दौरे पर आए जापानी प्रतिनिधि मंडल ने यह बातें नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों से गुरुवार को साझा की। अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और गाजीपुर के गंगा तट के गांव व कस्बों के लिए कम्यूनिटी शौचालय, धोबी घाट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। शासन स्तर से जल्द ही इस कार्ययोजना को मंजूरी दिलाकर इन जनपदों में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जापानी प्रतिनिधिमंडल जलनिगम व नगर निगम के अधिकारियों के साथ गुरुवार की सुबह दीनापुर एसटीपी भी गया। वहां क्षमता वृद्धि के संबंध में तैयार की जा रही कार्य योजना की जानकारी ली। इसके बाद कोनिया सीवेज पंपिंग स्टेशन को भी देखा। तत्पश्चात मुगलसराय जाकर एसटीपी व उसके लिए चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। जापानी  में शामिल  काई गाई नौरी हितो और टकाडा सूसाकू ने रामनगर में सीवर लाइन व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। रमना एसटीपी पहुंचे तो वहां भारी मात्रा में कूड़ा और गंदगी देख प्रतिनिधिमंडल सकते में आ गया।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दूसरा प्लांट न चालू होने की वजह से यहां कूड़ा डंप किया जा रहा है। यहां से वापस लौटने के बाद जायका के प्रतिनिधिमंडल ने जलनिगम के अधिकारियों से कहा कि मुगलसराय और रामनगर में एसटीपी व सीवर लाइन बिछाने संबंधी काम को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसके लिए किसी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बनारस सहित आस-पास के गंगा तट के जिलों में जायका आगामी दिनों में गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए शौचालय और सीवर संबंधी समस्यों समाधान के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने जा रही है। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने इस बात के संकेत दिये हैं। उम्मीद है कि गंगा तट के गांव कस्बों में शौचालय और एसटीपी निर्माण से आम जनता को सहूलियत व नदी में प्रदूषण की मात्रा बहुत कम हो जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed