वाराणसी: दुधमुंही बच्ची समेत दो दिन में मिले कोरोना के 104 मरीज, एक की मौत, एक्टिव केस 400 के करीब
- वाराणसी में हर दिन बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण
- सोमवार को 68 तो मंगलवार को मिले 34 मरीज
- मृतकों का आंकड़ा हुआ 379, एक्टिव केस 398
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। सोमवार और मंगलवार को 104 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें सोमवार को 68 जबकि मंगलवार को 36 मरीज मिले।
सोमवार को लंका में एक साल से कम उम्र के बच्चे के साथ ही एक साल के एक और बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कबीर नगर दुर्गाकुंड में चार महिलाएं भी संक्रमित हुई हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती 25 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। मंगलवार को कोरोना से एक मौत हुई जबकि अलग-अलग जगह से अलग-अलग जगह से 36 नए मरीज मिले हैं।
इसके अलावा मंगलवार को भी होम आइसोलेशन में भर्ती 28 लोगों को स्वास्थ्य घोषित किया गया। जबकि अन्नपूर्णा नगर सिगरा निवासी 49 वर्षीय पुरुष की बीएचयू में मौत होने के बाद अब मरने वालों का आंकड़ा 379 पहुंच गया है। अब कुल 22583 मरीजों में 21806 के डिस्चार्ज और 379 की मौत के बाद अब 398 एक्टिव केस हैं।
संपूर्णानंद विवि के प्रोफेसर का निधन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बौद्ध दर्शन विभाग के प्रोफेसर रमेश कुमार द्विवेदी का कोरोना से निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मूल रूप से देवरिया के बरहरी ग्राम निवासी प्रो. द्विवेदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बौद्ध दर्शन विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद यहीं से अध्यापन कार्य शुरू किया। उनका अंतिम संस्कार देर रात हरिश्चन्द्र घाट पर किया गया। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने प्रो. द्विवेदी के निधन को विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।