फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 25 March 2010

वाराणसी: कोरोना के मिले 37 नए मरीज, 45 से 60 साल के चार लाख से अधिक लोगों को लगेगा टीका

Thu, 25 Mar 2021 10:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 25 March 2010
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण लगतार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विभिन्न जगहों से 37 मरीज संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में मिलने वाले मरीजों का इस साल का सबसे अधिक आंकड़ा है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 200 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4244 लोगों की जांच हुई, 4803 की रिपोर्ट मिली है।

विज्ञापन


टीकाकरण की बन रही सूची
45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को एक अप्रैल से टीका लगाए जाने के शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में इस आयु के चार लाख से अधिक लोग हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। सभी को आसानी से टीका लगाया जा सके, इसके लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अब तक 60 साल से अधिक सभी लोगों और 45 से 59 साल तक के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के टीकाकरण का ही फैसला लिया गया था। अब एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला स्तर पर अगर 45 से 60 तक के लोगों की बात करें तो कुल संख्या करीब छह लाख हैं, जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित वालों की संख्या करीब दो लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए आदेश के बाद चार लाख और बढ़ जाएंगे। सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 50 से 60 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सभी को आसानी से टीका लगाया जा सके, इसके लिए जल्द ही कोविड वैक्सीन की डोज भी आ जाएगी। 

केंद्र पर होगा पंजीकरण, नहीं होगी परेशानी
एक अप्रैल से टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का पंजीकरण केंद्र पर होगा। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। अभी जहां टीकाकरण हो रहा है, उन सभी जगहों पर टीके लगेंगे लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed