फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 19 March 2010

वाराणसी कोरोना संक्रमण: एक दिन में 22 मरीज मिलने से बढ़ी मुश्किलें, सक्रिय मामले हुए 105

Fri, 19 Mar 2021 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 19 March 2010
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण फिर तेज हो गया है। करीब दो महीने बाद गुरुवार को एक दिन में 22 मरीज मिले। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया। पिछले डेढ़ महीने से हर दिन मरीजों की संख्या 15 से शून्य तक आ गई थी।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले तक हर दिन 2500 से 3500 लोगों की जांच की जाती थी, वहीं जबसे केरल, महाराष्ट्र आदि जगहों पर संक्रमण बढ़ा है और बाहर से लोग आने लगे हैं तो जांच की संख्या 4000 से 4500 कर दी गई है। फोकस सैंपलिंग के तहत स्कूल कॉलेजों के साथ ही रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर भी अभियान चलाकर  जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच को अनिवार्य किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी को 21 मरीज मिले थे, इसके बाद मरीजों की संख्या कम हो गई थी। 
विज्ञापन

  
तीन स्वस्थ घोषित 
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 22 नये मरीज मिले हैं, इसके अलावा होम आइसोलेशन में 3 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4310 लोगों की जांच की गई और 4009 की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ ने यह जानकारी दी। अब कुल 22123 मरीजों में 21641 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 105 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच का बढ़ाएं दायरा, मास्क न लगाने वालों पर करें कार्रवाई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब शासन भी गंभीर हो गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि और जिले के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सीएमओ से जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन से मॉस्क न लगाने, सोशल डिस्टसिंग का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएमओ से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed