फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To vacate hostels on dharna in protest of students

हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्र धरने पर

Sun, 06 Sep 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
To vacate hostels on dharna in protest of students

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के छात्र हॉस्टल खाली कराने के विरोध में शनिवार को धरने पर बैठ गए। आयुर्वेद अस्पताल के सामने हुए धरने में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध किया। कहा कि बीच सत्र में हॉस्टल खाली कराया जाना न्यायसंगत नहीं है। इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपने आदेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

आयुर्वेद संकाय के चतुर्थ वर्ष के मेडिकल के छात्रों का कहना था कि चार सितंबर को अचानक नागार्जुन हॉस्टल खाली करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें नोटिस थमा दिया। यह कहते हुए कहा कि इसे अब गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। बीच सत्र में हॉस्टल खाली कराया गया तो छात्र कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जगह रहने का प्रबंध करने में परेशानियां होंगी और पढ़ाई भी बाधित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन जो भी कदम चाहे उठाए लेकिन सत्र समाप्त होने के बाद। धरने पर बैठे छात्रों से मिलने आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएस पांडेय पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी।

इसके बाद कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बात की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं हल की जाएंगी। पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि आश्वासन के बाद मेडिकल छात्र मान गए। उनकी समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed