फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To protect the rights of children to come forward

बाल अधिकारों की रक्षा को आगे आएं

Tue, 15 Nov 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 15 Nov 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
To protect the rights of children to come forward
बाल अधिकारों की रक्षा को आगे आएं
बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस क्रम में दशाश्वमेध घाट पर चाइल्ड लाइन की ओर से दोस्ती सप्ताह का आगाज हस्ताक्षर अभियान से हुआ। इसमें लोगों को असहाय, लावारिस और भूले-भटके बच्चों की मदद के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि बच्चों की मदद के लिए वो चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। इसमें काशी विद्यापीठ आैर इग्नू के छात्र-छात्राओं के अलावा आजाद गौतम, पुष्पा पटेल, संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, बीएचयू के सुंदर बगिया स्थित लाला लाजपत राय पाठशाला में मेधावी बच्‍चों को पुरस्कृत किया गया। साल भर विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता और कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने पुरस्कृत किया। ऐसे ही मां शारदे पब्लिक  स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये चाचा नेहरू को याद किया। प्रधानाचार्य शिवपूजन पाठक ने बच्चों को बाल दिवस की जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं ट्राई टू फाइट फाउंडेशन ने चंदुआ छित्तूपुर की मलिन बस्ती मेंे बच्चों के साथ केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। संस्था के सचिव यजत द्विवेदी, रंजीत, वैभव, अंकित, प्रशांत आैर हिमांशु आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के शिवपुर विधानसभा कैंप कार्यालय पर भी पं. नेहरू की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री रामसुधार मिश्र, मनीष सिंह, अवधेश पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, विष्णुकांत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed