फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TMJ arthroscopy done on two patients at BHU

Varanasi News: बीएचयू में दो मरीजों की हुई टीएमजे आर्थोस्कोपी

Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
TMJ arthroscopy done on two patients at BHU
आईएमएस बीएचयू के डेंटल फैकल्टी में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी यूनिट में पहली बार दो मरीजों की टीएमजे आर्थोस्कोपी की गई। इनका उपचार प्रो. प्रीति तिवारी के निर्देशन में चल रहा था। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व प्रो. मंजरी मिश्रा ने किया। प्रो. तिवारी ने बताया कि पहले ऐसे मामलों में कई बार ओपन जॉइंट सर्जरी करनी पड़ती थी, जिससे सर्जरी के बाद दाग रह जाता था। टीएमजे आर्थ्रोस्कोपी एक मिनिमल इन्वेसिव तकनीक है। इसमें सर्जरी के बाद दाग लगभग न के बराबर होता है और मरीज को सामान्यतः अगले दिन ही छुट्टी मिल जाती है। प्रो. तिवारी ने बताया कि निजी अस्पतालों में टीएमजे आर्थोस्कोपी में 50 हजार से एक लाख रुपये तक का खर्च आता है। प्रो. एचसी बरनवाल ने बताया कि इस तरह की पहल विभाग की क्षमताओं को बढ़ाती है और मरीजों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed