{"_id":"cc080bb1c5f3c33061bb49255c737373","slug":"tiwari-cricket-club-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब चैंपियन
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैन आफ द मैच विकास यादव के शानदार 51 रनों की मदद से मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब (एमटीसीसी) ने मऊ एकादश को 21 रन से हरा निहाला सिंह स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
बुधवार को सेवापुरी के कालिका धाम स्टेडियम में पहले खेलते हुए मनोज तिवारी क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पवर 139 रन बनाए।
विकास के अलावा संजय पाल ने 21 एवं अतुल ने नाबाद 16 रन बनाए। संकेत को दो विकेट मिले। जवाब में विपक्ष की सधी और सटीक गेंदबाजी के आगे मऊ की टीम 20 ओवर में 118 रन ही जुटा सकी।
विज्ञापन
रिशु ने 36 एवं संकेत व शंभू ने 36-36 रनों का अंशदान किया। सुनील त्रिपाठी को तीन विकेट मिले। प्रारंभ में तेग बहादुर सिंह ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में कुंवर वेंकटेश सिंह, जावेद अख्तर, प्रजानाथ शर्मा, आशीष सिंह, डॉ. जनार्दन सिंह, पारस राम मिश्र, हर्षवर्धन सिंह, विमल गौतम आदि मौजूद थे।