फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Title clash between Imperial Club and Varanasi Sporting Tushar increased the pride of Kashi

Sports News: इम्पीरियल क्लब और वाराणसी स्पोर्टिंग में खिताबी टक्कर, तुषार ने बढ़ाया काशी का मान

Fri, 28 Jun 2024 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को खेल से जुड़ी काफी खबरें रहीं। पहली खबर परमानंदपुर की है। यहां जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। दूसरी खबर भुल्लनपुर की है। यहां कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

विज्ञापन
Title clash between Imperial Club and Varanasi Sporting Tushar increased the pride of Kashi
हैंडबॉल खेलतीं बालिका टीम की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैंडबाल संघ की ओर से परमानंदपुर में आयोजित जिला स्तरीय बालिका हैंडबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल इंपीरियल क्लब और वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब के बीच शुक्रवार खेला जा रहा है। आरएन सिंह स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में शाम के पांच बजे से मैच होगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच बीती शाम इंपीरियल क्लब ने रॉयल क्लब के बीच खेला गया। इसमें इंपीरियल क्लब ने रॉयल क्लब को 12-5 से हरा दिया। इंपीरियल क्लब की ओर से काजल व अनीशा ने तीन-तीन, सुमन, नैना, शिवांगी व स्नेहा ने दो-दो गोल दागे। रॉयल क्लब की ओर से सोनाली व पायल प्रजापति ने दो-दो और पायल ने एक गोल किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब ने स्टार क्लब को 15-6 अंक से हरा दिया। राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव और प्रीति यादव की जोड़ी ने लगातार आक्रमण से वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब को आगे रखा। रेशमा, प्रीति व वंशिका ने तीन-तीन, मानसी, सताक्षी व सुरम्या पाठक ने दो-दो गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैरम : विनोद, गौरव और शिवदयाल दूसरे चक्र में पहुंचे

Title clash between Imperial Club and Varanasi Sporting Tushar increased the pride of Kashi
कैरम प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

इंग्लिशियालाइन स्थित चंद्रा त्रिपाठी सभागार में जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता चल रही है। खेल के दूसरे दिन विनोद यादव, गौरव गुप्त और शिवदयाल यादव अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे चक्र में पहुंचे। तीनों खिलाड़ियों ने जीत के साथ दो दो अंक हासिल किए। 

विनोद ने अशोक सिंह को 6-25, 21-17 और 18-11 से हराया। गौरव गुप्ता ने नूरैन खान को 24-17 और 25- 8 से और शिवदयाल यादव ने अश्वनी चक्रवाल को 24-25, 20-14 और 18-17 से हरा दिया। चीफ रेफरी रमेश वर्मा, कृष्णदयाल यादव और प्रशांत कुमार मौजूद रहे। 

तुषार ने बढ़ाया काशी का मान

Title clash between Imperial Club and Varanasi Sporting Tushar increased the pride of Kashi
माता-पिता के साथ तुषार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ग्राम हरिनाथपुर नेवादा के तुषार सिंह ने भूटान में चल रहे इंडो भूटान कुंग फू वूशु अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। 

तुषार के पिता अरविंद कुमार सिंह जो कृषि और सामाजिक कार्य करते हुए भी बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया। गांव वालों ने गोल्ड मेडल जीतने वाले तुषार का भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के कुंग फू वूशु के महासचिव गौरव विश्वकर्मा एवं टेक्निकल सचिव प्रतीक यादव एवं कोच महेश यादव की देख रेख में ट्रेनिंग करते थे।

इनामी प्रतियोगिता में जुटेंगे जिले के रैंकिंग शतरंज खिलाड़ी

जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से वाराणसी गोल्ड कप इनामी शतरंज प्रतियोगिता वरुणा पार स्थित एक स्कूल में परिसर में खेली जाएगी। इसमें जिले के रैंक हासिल खिलाड़ी खेलेंगे। शतरंज एशोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता तीस जून को होगी।

इसमें बालक बालिका वर्ग में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-15 के अलावा सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से ही जिले की अंडर-15 टीम का चयन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी बलिया में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

तीन स्वर्ण पदक जीत रामनगर पीएसी विजेता

Title clash between Imperial Club and Varanasi Sporting Tushar increased the pride of Kashi
कुश्ती में जोर-आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

भुल्लनपुर में कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की टीम तीन स्वर्ण, दो रजत मिलाकर कुल पांच पदक जीतते हुए पहले स्थान पर रही। वहीं, सात पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य) जीतकर कानपुर पीएसी दूसरे स्थान पर रही। विजेता का फैसला स्वर्ण की अधिकता के आधार पर किया गया।

27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर्म रेसलिंग और मुक्केबाजी के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की दस वाहिनियों से कुल 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग खेलों में कुल 30 पदकों के लिए खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की। इस मौके पर ब्रजेश राय, बदन यादव, धीरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed