फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tire burst of bus full of students driver prudence averted major accident varanasi

Varanasi: छात्रों से भरी बस का टायर तेज आवाज के साथ फटा, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Sun, 25 Dec 2022 10:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 10:55 PM IST
सार

भदोही के बाबूसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय के 35 बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर सारनाथ आया था। लौटते समय अचानक बिहड़ा के पास ओवरब्रिज पर तेज आवाज के साथ टायर फट गया। 

विज्ञापन
Tire burst of bus full of students driver prudence averted  major accident varanasi
टायर फटने के बाद चालक ने बस को किनार लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बिहड़ा गांव के समीप रविवार की देर शाम अंडरपास के ऊपर छात्रों से भरी बस का टायर फट गया। हादसे में छात्र बाल-बाल बचे। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कर छात्रों को घर भिजवाया।

विज्ञापन


भदोही के बाबूसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय के 35 बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर सारनाथ आया था। लौटते समय अचानक बिहड़ा के पास ओवरब्रिज पर तेज आवाज के साथ टायर फट गया। आवाज सुनते ही बच्चे सहम गए। ब्रिज के ऊपर बस आगे-पीछे होने लगी।
विज्ञापन


चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को किनारे लगाया। प्रधानाध्यापक राकेश त्रिपाठी व अन्य अध्यापकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed