फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tiranga Yatra will be held in the city tomorrow in memory of the martyrs, students of 14 school

Tiranga Yatra: शहीदों की याद में शहर में कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, 14 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 11 Aug 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 10:26 AM IST
सार

Tiranga Yatra: अमर उजाला और एजीआर ऑटोमोबाइल्स के सहयोग से होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए विद्यालयों में तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेट जहां यात्रा में परेड करते आगे बढ़ेंगे, वहीं स्काउट और गाइड भी यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Tiranga Yatra will be held in the city tomorrow in memory of the martyrs, students of 14 school
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से 12 अगस्त को देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मां तुझे प्रणाम के तहत राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से सुबह आठ बजे निकलने वाली यात्रा में शहर के विद्यार्थियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोग भी बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन

अमर उजाला और एजीआर ऑटोमोबाइल्स के सहयोग से होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए विद्यालयों में तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेट जहां यात्रा में परेड करते आगे बढ़ेंगे, वहीं स्काउट और गाइड भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा क्वींस कॉलेज से निकलकर जगतगंज, आनंद मंदिर सिनेमा होते हुए तेलियाबाग तिराहा, सरदार पटेल मलदहिया चौराहा, लहुराबीर चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज में आकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

इन विद्यालयों के छात्र-छात्रा होंगे शामिल

तिरंगा यात्रा में 14 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। क्वींस इंटर कॉलेज के साथ ही कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की टीम रहेगी। साथ ही वनिता पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वायज और गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी। क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहेगा विशेष सहयोग

तिरंगा यात्रा में एसएसबी इंफ्रा, स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, उदय ऑटो सेल्स प्रा. लि., पंजाब नेशनल बैंक विशिष्ट सहयोगी हैं। इसके अलावा स्काई ट्यूटोरियल्स, रोमा बिल्डर्स, खुराना ऑटोमोबाइल्स, जीत होम साल्यूशंस प्रा. लि., डाॅ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी डेवलपमेंट अथॉरिटी, अर्वाचीन हॉस्पिटल और यूनियन बैंक सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed