फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tips on how to avoid Chinese kite string while riding motorcycle and four methods to use in Varanasi

अमर उजाला की अपील: अगले कुछ दिन चीनी मांझे से बचकर चलाएं बाइक, अपनाएं ये चार तरीके

Tue, 13 Jan 2026 12:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Jan 2026 12:24 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में तीन साल में चीनी मांझे से तीन लोगों की जान जा चुका है। ऐसे में अमर उजाला आपसे अपील करता है कि अगले कुछ दिन चीनी मांझे से बचकर बाइक चलाएं।   

विज्ञापन
Tips on how to avoid Chinese kite string while riding motorcycle and four methods to use in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चीनी मांझा कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा बीते तीन वर्षों में हुए हादसों से लगाया जा सकता है। इस दौरान सात साल की बच्ची समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 41 लोग नाक, कान, गले और चेहरे पर गंभीर कट लगने से घायल हुए हैं। अमर उजाला आपसे अपील करता है कि अगले कुछ दिन चीनी मांझे से बचकर बाइक चलाएं। पुलिस ने 15 दिन में चीनी मांझा बेचने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


ऐसे बच सकते हैं...

  • गले पर कपड़ा या स्कार्फ बांधकर चलें।
  • फुल-फेस हेलमेट का इस्तेमाल करें, शीशा बंद रखें।
  • सुबह-शाम, ओवरब्रिज के आसपास धीमें चलें।
  • डोरी दिखे तो तुरंत रुकें, हाथ से न खींचें।

इसे भी पढ़ें; Makar Sankranti: अब 55 साल तक 15 जनवरी को ही मनेगी मकर संक्रांति, राशि के अनुसार करें दान; इससे करें परहेज

विज्ञापन


इन्होंने गंवाई जान, आप रहें सुरक्षित

  • आकाश शुक्ला : चेतगंज थाना क्षेत्र के चौकाघाट फ्लाईओवर पर बाइक सवार थे, चीनी मांझे की चपेट में आ गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कृतिका : सात साल की बच्ची, पिता संदीप गुप्ता के साथ जा रही थी। पांडेयपुर फ्लाईओवर के पास चीनी मांझे से गला कटने से उसकी जान चली गई।
  • मुन्ना विल्सन : सिगरा क्षेत्र के क्रिश्चियन कंपाउंड में चीनी मांझे के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed