फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Timing of Holika dahan in varanasi

जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा करने के बाद जरूर करें ये काम

Wed, 20 Mar 2019 08:18 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 20 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Timing of Holika dahan in varanasi

फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन लोग हर्ष और उल्लास से होली मनाते हैं। लेकिन इसके पहले होलिका मनाई जाती है। इस बार होलिका के दिन भद्रा लग रहा है। जिससे होलिका के निर्धारित मुहूर्त में ही जलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इस बार फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 20 मार्च बुधवार को सुबह 10:45 से शुरू होगी और 21 मार्च गुरुवार को सुबह 7:13 तक रहेगी। पूर्णिमा की रात में होलिका दहन करने का विधान है। भद्रा में होलिका दहन नहीं होती है। इस बार 20 मार्च बुधवार को दिन में 10:45 से रात 8:59 तक भद्रा रहेगी। इसलिए भद्रा के बाद शुभ मुहूर्त रात 9 बजे के बाद है, जिसमें होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


13 मार्च से शुरू हुआ होलाष्टक 21 मार्च गुरुवार को खत्म हो जाएगा। 21 मार्च को लोग होली और धुरड्डी विधि विधान से मनाएंगे। इसी दिन काशी में चौसट्टी घाट पर विराजमान चौसट्टी देवी का दर्शन करने की भी विशेष मान्यता है। वहीं, चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च गुरुवार को दिन में 7:13 से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका जलाने के बाद जरूर करें ये काम...

Timing of Holika dahan in varanasi

ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि होलिका दहन के लिए पहले से स्थापित की गई होलिका की विधि विधान से पूजा की जाती है। होलिका पूजन में रोली, अक्षत, पुष्प, साबुत हल्दी गांठ, नारियल, बताशा, कच्चा, सूत, गोबर के उपले और पूजन के अन्य सामग्री रहती है। होलिका दहन के समय होलिका की परिक्रमा करने का विधान है। होलिका की भस्म अत्यंत ही चमत्कारी मानी गई है।

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के बाद सभी को होलिका की भस्म मस्तक पर लगानी चाहिए। जिससे आरोग्य लाभ के साथ सुख समृद्धि और खुशहाली में अभिवृद्धि होती है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही श्री चैतन्य महाप्रभु की जयंती भी मनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed