यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कई ट्रेनों के समय बदले, अब इस दिन चलेगी बड़ोदरा-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से ट्रेनों के समय और दिन में बदलाव जारी है। बड़ोदरा-वाराणसी के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी दिन बदल गया है। अब यह 09104 ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की बजाय बृहस्पतिवार की सुबह 5.25 बजे बड़ोदरा के लिए खुलेगी। दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे बड़ोदरा पहुंचेगी। जबकि 09103 ट्रेन बड़ोदरा से बुधवार की बजाय अब मंगलवार की रात 8.45 बजे खुलेगी और बुधवार की रात 11.10 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन भरूच, सूरत, नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर (09104 का एक तरफा ठहराव) और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
वहीं 02503/02504 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल 15 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार को नई दिल्ली से सुबह 11.25 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को डिब्रूगढ़ से शाम 7.55 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 01.38 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस छपरा, बलिया, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
सीपीआरओ के अनुसार 05955/05956 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के टर्मिनल में बदलाव किया गया है। 17 दिसंबर को चलने वाली 05956 दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ की बजाय कामाख्या पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। जबकि 05955 डिब्रूगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल डिब्रूगढ़ की बजाय कामाख्या से खुलेगी। यह ट्रेन 20 दिसंबर से कामाख्या से दोपहर 2.30 बजे खुलेगी।