फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tight to deal with the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कसी कमर

Sun, 23 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tight to deal with the third wave of Corona
वाराणसी। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की आशंका को देख तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएचयू, महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग में बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने महिला और दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग का दौरा कर सुविधाओं की जानकारी ली। महिला अस्पताल में 100 बेड के एमसीएच विंग में पीडियाट्रिक आईसीयू से जुड़े उपकरणों, अन्य जरूरतों की सूची और भवन नक्शा विवरण तैयार कराकर देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने भी हर मंजिल पर व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आयुर्वेद कॉलेज, महिला अस्पताल में टीकाकरण की सराहना की। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार, महिला अस्पताल से डॉक्टर लिली श्रीवास्तव, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह, आईएमए सचिव डॉक्टर आरएन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इंजीनियर से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल का भी दौरा
डीएम ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 17 करोड़ की लागत से 50 बेड का पांच मंजिला निर्माणाधीन एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया। मौके पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी ने प्रत्येक तल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
जिलाधिकारी ने दी काफी, केक, फ्रूटी
मंडलायुक्त द्वारा शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भेजी गई सामग्री जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध कराई। इसमें कॉफी, केक और फ्रूटी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed