{"_id":"d7731976c1ac31c0e23c885087e12aff","slug":"tickets-will-not-be-able-to-meet-the-longer-waiting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेटिंग टिकट से भी नहीं कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेटिंग टिकट से भी नहीं कर सकेंगे सफर
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से एसी या स्लीपर का वेटिंग टिकट रखने वाले यात्री जनरल बोगी में भी नहीं बैठ सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। शिवगंगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
बता दें आरामदायक सफर के लिए यात्री सीट आरक्षित तो करा लेते हैं पर वेटिंग टिकट धारकों की भीड़ के चलते अक्सर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी मजबूरी तो कभी वेटिंग टिकट धारक के निवेदन पर सीट साझा करनी पड़ती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने पहले ही नियम बना दिया है कि वेटिंग टिकट यात्री आरक्षित बोगी में सफर नहीं कर सकेंगे। वातानुकूलित बोगी में तो इनका दखल बंद हो गया पर स्लीपर श्रेणी में बेरोकटोक वेटिंग टिकट यात्रियों का आना-जाना जारी है। लेकिन अब आरक्षित बोगी छोड़िए जनरल में भी वेटिंग टिकट यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।
सफर से पूर्व वेटिंग टिकट को कैंसिल कराकर जनरल टिकट लेकर ही जनरल बोगी में यात्री चढ़ सकेगा। वेटिंग टिकट पर यात्रा करते पाए जाने वाले यात्रियों को सीट की उपलब्धता पर फाइन लगाकर बर्थ मुहैया करा दी जाएगी। नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।