{"_id":"838234f6a1f41a34dd5e55859b3da586","slug":"throw-publicity-noise-now-thrust-of-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमा प्रचार का शोर, अब मैसेज का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमा प्रचार का शोर, अब मैसेज का जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन ब्लॉक में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे से थम गया। यहां 29 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
उधर, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद मतदाताओं को लुभाने के लिए मैसेज का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
शाम से ही दोनों ब्लॉकों में प्रत्याशियों ने वाट्सएप-फेसबुक और एसएमएस के माध्यम से प्रचार-प्रसार तेज कर दिया। प्रत्याशियों का मानना है कि अब डोर-टू-डोर पहुंचने के लिए समय नहीं रह गया है।
विज्ञापन
लिहाजा इस माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान के लिए कई प्रत्याशी वाट्सएप और फेसबुक के जरिए भी वोटरों को लुभा रहे हैं।
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के एक प्रत्याशी ने बताया कि प्रचार समाप्त होने के बाद मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू हो गया है। कई मतदाताओं के मोबाइल नंबर भी हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर वाट्सएप, फेसबुक और एसएमएस के जरिए भी लोगों से वोट डालने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। प्रत्याशियों का मानना है कि अधिक से अधिक लोग वोट करें इसके लिए जागरूकता जरूरी है।
आराजीलाइन ब्लॉक के एक प्रत्याशी ने बताया कि एक क्लिक से सभी मतदाताओं के पास मैसेज पहुंच रहा है। प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल और इंटरनेट का सहारा लिया जा रहा है।
पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो गया है।
29 अक्तूबर को काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी बुधवार को होगी।