Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thrill of handball in Varanasi Sports Minister Girish Chandra Yadav inaugurates state level competition

वाराणसी में हैंडबॉल का रोमांच: खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन

Tue, 17 Nov 2026 07:22 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 07:22 PM IST
सार

वाराणसी पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उद्घाटन किया। पहले दिन वाराणसी ने प्रयागराज को 18-08 से हराया। प्रतियोगिता में 18 मंडलों के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Thrill of handball in Varanasi Sports Minister Girish Chandra Yadav inaugurates state level competition
वाराणसी हैंडबॉल प्रतियोगिता, गिरीश चंद्र यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोहता के केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें करीब 250 खिलाड़ी और 50 निर्णायक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता स्वर्गीय श्याम नारायण पांडेय की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल और जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पहले दिन वाराणसी समेत कई मंडलों की जीत
उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता के पहले दिन नौ मुकाबले खेले गए। मेरठ ने अलीगढ़ को 19-09 से हराया। मेरठ के अनुराग ने सर्वाधिक नौ गोल किए। आजमगढ़ ने सहारनपुर को 30-08 से हराया। आजमगढ़ के अविनाश ने सात गोल किए।

आगरा ने विंध्याचल को 10-08 से शिकस्त दी। बस्ती ने कानपुर को 16-07 से हराया। बस्ती के अभिषेक गौतम ने पांच गोल किए। लखनऊ ने चित्रकूट को 20-10 से हराया। लखनऊ के पंकज ने सात गोल किए।

झांसी ने मुरादाबाद को 10-08 से हराया। झांसी के अजय और हर्ष ने चार-चार गोल किए। वहीं वाराणसी ने प्रयागराज को 18-08 से हराकर जीत दर्ज की। वाराणसी की ओर से अनीश और हर्षित ने चार-चार गोल किए, जबकि प्रयागराज के अंकुश यादव ने पांच गोल किए।

एक अन्य मुकाबले में प्रयागराज ने बरेली को 15-14 से हराया। प्रयागराज के आकाश यादव और बरेली के जय ने पांच-पांच गोल किए। गोरखपुर ने विंध्याचल को 13-02 से हराया। गोरखपुर के धीरज, अजीत और पवन ने तीन-तीन गोल किए।

विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
प्रतियोगिता के आयोजन में एचआईएमएस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, वाराणसी ने मेडिकल पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ल, एसएन पांडेय खेल संस्थान की ट्रस्टी उपमा पांडेय, वाराणसी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, संयुक्त सचिव अनुप गुप्ता और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से वीपीएस ग्रुप के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उप प्रबंधक शशिकांत गुप्ता, उप निदेशक केके पांडेय, कोषाध्यक्ष रामानंद जायसवाल, प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह और मुख्य अध्यापिका रूपा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले दिन भी विभिन्न मंडलों की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed