फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three youths going to Mumbai hiding 1.75 crores in bonnet of car revealed when burning notes in engine heat 

कार के बोनट में 1.75 करोड़ रुपये छिपाकर मुंबई जा रहे तीन युवक, इंजन की आंच में जलने से हुआ खुलासा

Tue, 02 Feb 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Feb 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three youths going to Mumbai hiding 1.75 crores in bonnet of car revealed when burning notes in engine heat 
demo pic

बनारस से कैश लेकर मुंबई जा रहे तीन युवक मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चड़ गए। उनके पास से करीब 1.74 करोड़ नकद बरामद हुआ है। उन्हें रविवार शाम को सिवनी-नागपुर नेशनल हाईवे से कुरई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सिवनी पुलिस ने बताया कि पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए उन्होंने नोटों के बंडल कार के बोनट में इंजन में छिपाए थे। जब इंजन की आंच से नोट जलने लगे तो पूरा मामला पुलिस के सामने था।आरोपियों ने खुद को सोने का व्यापारी बताया। बरामद रकम यूपी के कौशांबी में हुई लूट की निकली। रकम को खपाने आरोपी मुंबई जा रहे थे।  
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, जौनपुर के कुसिया बाहरिया गांव का सुनील वर्मा(35), आजमगढ़ के रोशनपुरा गांव के हरिओम यादव(38) और बदायूं के चौधरी सराय का रहने वाला ग्यास बाबू(42) पुलिस की गिरफ्त में आया है। वाराणसी से मुंबई जाते समय बम्हनी गांव के पास नोटों के कारण कार के बोनट में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने जैसे ही नोटों के बंडल बाहर निकाले, 500-500 के अधजले नोट सड़क पर बिखर गए। नोटों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तो अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर आरोपित कार से भागने लगे।

सड़क पर कार से नोट हवा में उड़ते देख फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर भी आश्चर्य में पड़ गए। मजदूरों ने कार की ओर दौड़ लगाई लेकिन कार आगे निकल गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की और तीनों को कुरई के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कार से 1.74 करोड़ रुपये नकद मिले। कुरई टीआई मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बनारस के एक व्यापारी के रुपये लेकर मुंबई जा रहे थे। वहां से सोना लेकर बनारस ले जाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed