फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three youth died in road accidents in varanasi

Varanasi Accident: तेज रफ्तार ने ली तीन की जान, कहीं बाइकों की टक्कर तो कहीं कार की चपेट में आकर हुई मौत

Sat, 27 Apr 2024 11:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Apr 2024 11:08 PM IST
सार

वाराणसी जिले में अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सभी हादसों की वजह तेज रफ्तार बताई गई है। 

विज्ञापन
Three youth died in road accidents in varanasi
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर, सिंधौरा और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से तीन युवकों की जान चली गई। इसके साथ ही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चौबेपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, वाराणसी-बलुआ घाट मार्ग पर मिल्कोपुर गांव के समीप रामरत्ती पोखरा के पहले शनिवार की सुबह बाइक से चंदौली जा रहे ओम प्रकाश राम (45) को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। हादसे में ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वह वैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यरत थे। वाराणसी में रहने वाले ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के रोहतास के मधुवी के रहने वाले थे।
विज्ञापन


सिंधौरा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, सरैया बाजार में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से सड़क पर गिरे जौनपुर के केराकत थाना के पेशारे निवासी बल्लर यादव (23) को पीछे से आए ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बल्लर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पेशारे गांव निवासी चिंटू राय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछवां रोड संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का आदर्श सिंह उर्फ बंटी (25) अपने मौसेरे भाई महामलपुर गांव के अनुज सिंह (28) के साथ हरहुआ स्थित मौसी के घर गया था। वापस आते समय रखौना में रिंग रोड पर हरहुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से आदर्श की बाइक में टक्कर मार दी। 


हादसे में अनुज और आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अनुज भर्ती है। दवा का व्यापार करने वाला आदर्श दो बहनों का इकलौता भाई और एक बच्चे का पिता था। आदर्श की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी अंकिता सिंह और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed