फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three years existed in the world in the cleanest river ganga

तीन साल में विश्व की सबसे स्वच्छ नदी बनेगी गंगा

Mon, 24 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 24 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three years existed in the world in the cleanest river ganga

केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने तीन साल में गंगा को दुनिया की सबसे स्वच्छ नदी बनाने का वादा काशीवासियों से किया। उनका कहना था कि अभी गंगा विश्व की 10 सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से एक है लेकिन ये दाग दूर करने की तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन

 गंगोत्री से गंगासागर तक इस पावन धारा को निर्मल किया जाएगा। उमा भारती रविवार की शाम राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित मान महल वेधशाला के सभागार में तीर्थपुरोहितों और नाविकों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उमा भारती ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और प. बंगाल के बीच गंगा किनारे के शहरों, बस्तियों और उद्योगों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा राष्ट्र की जीवन धारा है। इसकी रक्षा के लिए गंगा पर निर्भर लोगों के साथ ही जन-जन को खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अगर गंगा नहीं रहेगी तो मैं नहीं रहूंगी। गंगा सिर्फ घरेलू और औद्योगिक नालों से प्रदूषित हो रही है। ऐसे नालों को रोकने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के चलते कुछ लोग गंगा में नहाने, आचमन करने से हिचकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। गंगा जल अमृत है।
मैं खुद काशी, हरिद्वार में गंगाजल पीती हूं। उन्होंने गंगा में गिरने वाले नालों को बंद करने के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी। कहा कि वर्ष 2018 की जन्माष्टमी तक गंगा को स्वच्छ कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा निर्मलीकरण के लिए यह सही वक्त है।

काशीवासियों का आशीर्वाद चाहिए, इच्छाशक्ति की बदौलत गंगा निर्मलीकरण अभियान सफलता हासिल करेगा। इसके बाद गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज), हीरानंद पांडेय, संजीव, चंदूलाल समेत दशाश्वमेध कई तीर्थपुरोहितों को दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर रामगोपाल मोहले, तीर्थपुरोहित सभा के मंत्री पं. कन्हैया त्रिपाठी, पं. मनीष नंदन मिश्र, दिलीप तुलस्यानी, गोकुल शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसके बाद उमा ने मान मंदिर अखाड़े के पास से गंगा का बढ़ाव भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed