{"_id":"6662c34ac69e3f0ea00be5e5","slug":"three-vicious-members-of-interstate-gang-arrested-in-varanasi-fraud-in-tatkal-tickets-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तत्काल टिकट की करते थे हेराफेरी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर अरेस्ट; पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तत्काल टिकट की करते थे हेराफेरी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर अरेस्ट; पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली सफलता
Fri, 07 Jun 2024 01:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:52 PM IST
सार
Varanasi News: तीनों आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख 72 हजार के तत्काल टिकट बरामद किए गए। उन्हें आरपीएफ पोस्ट पर लाकर पूछताछ किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि टिकट हम लोग दिल्ली, आगरा अलीगढ़ ,मुरादाबाद से बस से मंगवाते थे। जिसके कंडक्टर बनारस में आकर हम लोगों से संपर्क करते थे तो हम लोग उन बसों के कंडक्टर से जाकर टिकट लेकर यात्रियों को अतिरिक्त पैसे लेकर उपलब्ध करवाते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस रेलवे स्टेशन के रेलवे पुलिस फोर्स व क्राइम टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। तत्काल टिकट की हेराफेरी करने वाले दलालों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भरी मात्रा में तत्काल टिकट बरामद किया है।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार व रेलवे क्राइम टीम के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शुक्रवार को मय टीम अंतराज्यीय तीन टिकट दलालों को वसुंधरा नगर कॉलोनी के पास एक चाय की दुकान पर छापा मारकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लगभग 1 लाख 72 हजार के तत्काल टिकट विभिन्न ट्रेनों के बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में वैभव मिश्रा, निवासी पोस्ट नेवढ़िया जिला जौनपुर, निशांत श्रीवास्तव, वर्ष निवासी थाना कोतवाली जिला वाराणसी, राकेश सोनकर, निवासी चौकाघाट थाना जैतपुरा का है।
विज्ञापन
रेलवे क्राइम टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग रेलवे टिकट का कालाबाजारी करके उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली की टिकट की कालाबाजारी करने वाले लहरतारा क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी के पास मौजूद हैं।
बनारस स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार पांडे व कांस्टेबल विकास कुमार यादव, रेलवे क्राइम टीम के सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव ,हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव पूरी टीम के साथ वसुंधरा कॉलोनी के गेट नंबर 3 के सामने एक चाय की दुकान पर छापेमारी की। फिलहाल रेलवे पुलिस इन्हें रेलवे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।