फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three trucks collided on the national highway, injuring three, with one driver trapped in the cabin.

Varanasi News: नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक चालक केबिन में फंसा

Tue, 29 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three trucks collided on the national highway, injuring three, with one driver trapped in the cabin.
खजूरी चौकी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। क्षेत्र के खजूरी चौकी के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तीन भारी वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। केबिन में फंसे एक चालक को दो घंटे में रेस्क्यू कर पुलिस ने बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाराणसी से प्रयागराज की दिशा में जा रही गाड़ियों के क्रम में एक ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए मुड़ने लगा। पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी ट्रक अनियंत्रित होकर जा टकराई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उनके पीछे आ रहा एक भारी ट्रेलर भी दूसरी ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक रफीक, निवासी अलवर, राजस्थान केबिन के अंदर फंस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद ली। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article