फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three teams in the semi-finals, Sonu made a hat-trick

हॉकी : तीन टीमें सेमीफाइनल में, सोनू ने लगाई हैट्रिक

Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three teams in the semi-finals, Sonu made a hat-trick
रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में हुए पांच मुकाबले
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। मल्टीपर्पज ग्राउंड सदर बाजार में रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच हुए। पहला मैच राज हॉकी अकादमी भदोही और बनारस इंडिपेंडेंस के बीच खेला गया। निर्णय न हो पाने पर पेनाल्टी शूटआउट में राज हॉकी भदोही ने मैच 2-1 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला प्रथम नेशनल हॉकी एकेडमी और विवेक हॉकी एकेडमी हरहुआ के बीच हुआ। हरहुआ ने मैच 3-2 से जीत लिया। तीसरे मैच में भी पेनाल्टी शूटआउट से निर्णय हुआ। सिगरा हॉकी क्लब ने विकास इंटर कॉलेज को 2-1 से हराया। चौथे मुकाबले में विवेक हॉकी एकेडमी शिवपुरी ने राज हॉकी भदोही को 5-1 हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम मैच में कैंट स्टार हॉकी क्लब ने हैंड हॉकी कोरौता को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोनू निगम ने तीन गोल के साथ प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक लगाई और मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

निर्णायक मंडल में योगेश सिंह, शशिकांत सिंह, सुरेंद्र गौड़, एम कोरिया, अजहर अब्बास, घनश्याम व आशीष सिंह रहे। मुख्य अतिथि रईस अहमद (राष्ट्रीय खिलाड़ी), मुनव्वर हुसैन (राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच) सगीर अहमद, अमित यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी ) व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी फहीम अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article