फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three student killed in bike accident at ballia

बलिया में बाइक की टक्कर में तीन छात्रों की मौत, दो अन्य घायल

Thu, 22 Feb 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 22 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
three student killed in bike accident at ballia
सिंहपुर प्लांट के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन छात्रों  की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घटना के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर संजय, समीर, चितरंजन रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पौधरिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहपुर प्लांट के पास कार को ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें शाहपुर बभनौली निवासी संजय साहनी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बक्सर जिले के कमरपुर निवासी चितरंजन (17) और फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी जयप्रकाश (25), शाहपुर बभनौली निवासी समीर साहनी (24), बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकेंन निवासी धर्मेंद्र (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जयप्रकाश और चितरंजन ने दम तोड़ दिया। वहीं समीर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक  का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed