{"_id":"588759544f1c1bbb7ecf4e79","slug":"three-sitting-mls-name-cut-in-bjp-candidate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भाजपा के तीन सीटिंग विधायकों का टिकट कटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भाजपा के तीन सीटिंग विधायकों का टिकट कटा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 24 Jan 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की ओर से वाराणसी के पांच विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई।
इसमें तीन सीटिंग विधायकों का टिकट कट गया है। इनमें दक्षिणी से श्यामदेव राय चौधरी दादा, कैंट से डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव का टिकट काटकर उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव को टिकट दिया गया।
इसी प्रकार शिवपुर विधानसभा के विधायक उदय लाल मौर्य बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनका टिकट स्वामी प्रसाद मौर्य के कोटे में शामिल होने के कारण कटा है।
पार्टी ने उत्तरी विधानसभा से वर्तमान विधायक रवींद्र जायसवाल को दोबारा टिकट दिया है। दक्षिणी से पार्टी के कैडर के कार्यकर्ता नीलकंठ तिवारी को टिकट मिला है। शिवपुर से सपा छोड़कर भाजपा में शामिल अनिल राजभर को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
अनिल सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे। रोहनिया से सुरेंद्र नारायण औढ़े कैडर के कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सेवापुरी, अजगरा और पिंडरा के प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। अजगरा में भासपा गठबंधन पर पार्टी के चुनाव लड़ने की चर्चा है।
पिंडरा और सेवापुरी में अपना दल गठबंधन से पार्टी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। अपना दल और भासपा दोनों दल से सहमति बन गई है।