{"_id":"5e1170068ebc3e87c80fb43f","slug":"three-sisters-who-taught-in-school-were-expelled-from-school-in-cantt-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्कूल ने तीन सगी बहनों को बाहर निकाला, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्कूल ने तीन सगी बहनों को बाहर निकाला, लगाया ये आरोप
Sun, 05 Jan 2020 10:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के कैंट के खजुरी इलाके की सगी तीन बहनों ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर एक स्कूल प्रबंधन पर बिना बताए स्कूल से निकाले जाने का आरोप लगाया। इस मामले में एसएसपी ने कैंट पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
हुकुलगंज स्थित कान्वेंट स्कूल में मकबूल आलम रोड स्थित रजा कॉलोनी की रोशन जहां, निखिल बानो और सलमा सुल्ताना (तीनों बहन हैं) पिछले कई वर्षों से पढ़ा रही थीं। उनका आरोप है कि 28 दिसंबर 2019 को विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उनसे भेदभाव किया और विद्यालय से निकाल दिया।

आरोप है कि इसके पहले भी तीनों को मानसिक रूप से परेशान किया गया। तीन जनवरी को जब तीनों बहनें विद्यालय पहुंचीं और नौकरी से निकालने का कारण पूछा तो उन्हें धक्के मारकर विद्यालय से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में सीओ कैंट मो. मुस्ताक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच में दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।