फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Three Players from Varanasi Division Included in Junior India Hockey Team Showcase Hockey Magic Japan

Sports: जूनियर इंडिया हॉकी टीम में वाराणसी मंडल के तीन खिलाड़ी शामिल, जापान में दिखाएंगे हॉकी का जादू; खबरें

Thu, 21 May 2026 11:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 11:26 PM IST
सार

Varanasi News: के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। एशिया कप जूनियर हॉकी के लिए वाराणसी मंडल के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं हॉकी, बास्केटबॉल, टेनिस, तैराकी और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भी काशी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खेल विभाग की चयन प्रतियोगिताओं और आगामी आयोजनों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
Sports Three Players from Varanasi Division Included in Junior India Hockey Team Showcase Hockey Magic Japan
भारतीय हाॅकी टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: जापान के काकामिगाहारा में होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए जूनियर इंडिया हॉकी टीम में भारतीय टीम में यूपी के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें वाराणसी मंडल के तीन खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। चयनित मंडल के तीन खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी प्रहलाद और रोनित पाल करमपुर, गाजीपुर के हैं, जबकि राहुल यादव, वाराणसी के छित्तुपुर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


 29 मई से 6 जून तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने अंडर-18 जूनियर भारतीय हॉकी टीम बृहस्पतिवार को घोषित कर दी गई है। इसमें झांसी के केतन कुशवाहा को टीम का कप्तान बनााया गया है। इसके अलावा लखनऊ के शाहरुख अली भी टीम में हैं। 
विज्ञापन


ओलंपियन ललित उपाध्याय ने बताया कि  भारतीय टीम 29 मई को अपना पहला मैच कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनु यादव के गोल से लाॅयन क्लब बन गया बालिका हॉकी का चैंपियन
वाराणसी। हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला स्तरीय बालिका सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब गुरुवार को लाॅयन क्लब ने अपने नाम कर लिया। फाइनल में राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव की हैट्रिक से लायन क्लब ने स्टार क्लब को 5-3 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

खेल के आठवें मिनट में स्टार क्लब की सत्या यादव सोनल ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लायन क्लब की जाह्नवी ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में तनु यादव ने लगातार दो शानदार गोल दागकर स्कारे 4-2 कियमैच समाप्त होने से चार मिनट पहले तनु यादव ने शानदार गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम की जीत 5-3 से सुनिश्चित कर दी। बालक वर्ग का फाइनल शुक्रवार को शाम होगा। यूपी सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि होंगे। 

Sports Three Players from Varanasi Division Included in Junior India Hockey Team Showcase Hockey Magic Japan
कोच के साथ चयनित खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

जूस और सब्जी बेचने वालों की बेटियां   साई छात्रावास हजारीबाग के लिए चयनित
वाराणसी। वाराणसी की दो होनहार हॉकी खिलाड़ियों अन्नू पाल और अंजली प्रजापति का चयन साई सेंटर हजारीबाग में हुआ है। जूस और सब्जी बेचने वाले परिवारों से आने वाली इन बेटियों ने  लगातार मेहनत से ये मुकाम हासिल किया। दशमीपुर लमही निवासी अन्नू पाल फुल बैक पोजिशन से खेलती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। 

सीएस वर्ग में चैंपियन बने काशी के आयुष्मान
सब जूनियर टेनिस चैंपियन में आयुष्मान पाठक पहली बार सीएस वर्ग में पहली बार चैंपियन का टाइटल जीता। अंडर-14 के युगल मुकाबले में पहली बार लखनऊ के टेनिस कोर्ट पर आयुष्मान और आलोक की जोड़ी ने टूर्नामेंट के टॉप सीड हरीश और तेजस की जोड़ी को 7-3, 7-3 से हराया। 

स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 351 ने दिए ट्रायल
खेल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। ट्रायल जिले के 351 खिलाड़ियों में 329 बालक और 22 बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि ट्रायल का दूसरा चरण शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। चयन ट्रायल में उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, डॉ मंजूर आलम अंसारी, चंदन सिंह मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय बास्केटबॉल में खेलेंगे काशी के 3 खिलाड़ी
राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ की ओर से 76वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता पुदुचेरी में शुक्रवार से शुरू होगी। 29 मई तक चलने वाली इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए यूपी की बास्केटबॉल टीम में यूपी कॉलेज के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली हैं।

टीम पुदुचेरी रवाना हो चुकी है। वाराणसी बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि बालिका वर्ग में तनिषा सिंह जबकि बालक वर्ग में राज सिंह और सुमित कुमार सिंह टीम में शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी यूपी कॉलेज में अभ्यास करते हैं। वाराणसी बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, कार्तिक राम, प्रीति सिंह, दिवाकर सिंह, आशुतोष सिंह, रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 

अस्मिता साइकिलिंग लीग में शामिल होंगे 300 खिलाड़ी 
खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग लीग 11 जून को परमानंदपुर में खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता पहली बार वाराणसी में होगी। फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश में 20 सदस्यीय मैच ऑफिशियल प्रतियोगिता संपन्न कराएंगे। इस साइकिलिंग लीग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की लगभग 300 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। लीग में रोड रेस के अलावा विभिन्न दूरी की रेस होगी। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों का टाइम ट्रायल भी लिया जाएगा। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि अबतक 166 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। साइकिलिंग ओलंपिक खेलों की सूची में शामिल हैं। 

विश्व सुंदरी पुल से लेकर दरभंगा घाट तक होगी 10 किमी गंगाश्री तैराकी प्रतियोगिता
सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की 90वां वार्षिक गंगाश्री तैराकी प्रतियोगिता 13 और 14 जून को होगी। पुरुष वर्ग की 10 किमी तैराकी विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट और बालिका वर्ग की 5 किमी तैराकी अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक होगी। इसके अलावा बालक-बालिका वर्ग की 10, 20, 30 और 50 मीटर की तैराकी प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 50 मीटर की तैराकी स्पर्धा से होगा। उद्घाटन 13 जून शनिवार शाम चार बजे होगा जबकि 14 जून रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। तैराकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को गंगाश्री की उपाधि के अलावा मोमेंटो, प्रमाणपत्र, मेडल और नकद राशि दी जाएगी। 

तैराकी को बढ़ावा देने के लिए हर साल गंगा स्वच्छता संदेश के साथ तैराकी प्रतियोगिता कराई जाती है। पुरुष वर्ग में 10 किमी की स्पर्धा विश्व सुंदरी पुल से लेकर दरभंगा घाट तक होगी। इस स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को गंगाश्री की उपाधि दी जाएगी। - नारायण चटर्जी, महासचिव, सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed