फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people including PA of project director and deputy director arrested for taking bribe in Varanasi

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: परियोजना निदेशक और उप निदेशक के पीए समेत तीन को गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है मामला

Thu, 04 Jul 2024 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jul 2024 09:46 PM IST
सार

सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने को कहा। जब शिकायतकर्ता रुपये देने पहुंचा तो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
Three people including PA of project director and deputy director arrested for taking bribe in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने परियोजना निदेशक, उप निदेशक के निजी सहायक (पीए) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एनएचएआई, आरओ, वाराणसी के प्रबंधक और कार्यालय सहायक (संविदा कर्मचारी) ने शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


सीबीआई ने एक आरोपी प्रबंधक, एनएचएआई, गोरखपुर (जो बाद में परियोजना निदेशक, एनएचएआई, गोरखपुर का पीए निकला) के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया कि आरोपी ने रुपये का अनुचित लाभ मांगा था। शिकायतकर्ता को आवंटित पेट्रोल पंप के लिए एनओसी जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये मांगे। जिस पर सीबीआई ने जाल बिछाया और  शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने को कहा। जब शिकायतकर्ता रुपये देने पहुंचा तो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


प्रबंधक, एनएचएआई, आरओ, वाराणसी और कार्यालय सहायक (संविदा कर्मचारी), एनएचएआई, आरओ, वाराणसी को कथित आपराधिक साजिश में उनकी भूमिका के लिए पकड़ा है। सीबीआई ने गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ में तीनों आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। अभियुक्तों को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई कोर्ट, लखनऊ की अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed