फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people died one injured on attack by knife stabbed in azamgarh up

यूपी: आजमगढ़ में दिनदहाड़े तीन युवकों पर चाकू से हमला, दो की मौत, एक घायल

Mon, 12 Oct 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Two people died one injured on attack by knife stabbed in azamgarh up
घायल युवक (जिसकी बाद में मौत हो गई)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को बाइक सवार तीन युवकों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के पीछे का कारण मुखबिरी की आशंका को बताया जा रहा है। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन



जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी असमर(23) पुत्र अशरफ ने सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने दो साथियों काजिम(25) पुत्र फहीम और मुशीर(22) पुत्र असलम के साथ गांव में बाइक से दो-तीन चक्कर लगाए। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ इन तीनों पर चाकू से हमला बोल दिया।

विज्ञापन

Two people died one injured on attack by knife stabbed in azamgarh up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

चाकू लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही असमर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों को लेकर परिजन जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।

यहां कुछ ही देर बाद असमर व काजिम की मौत हो गई। वहीं मुशीर का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए।

हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के पीछे मुखबिरी की आशंका प्रमुख कारण है। वहीं पुलिस अभी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रही है। एसपी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed