{"_id":"5c3c40b4bdec22737a366859","slug":"three-people-from-azamgarh-killed-in-saudi-arab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में आजमगढ़ के दो सगे भाइयों सहित तीन की निर्मम हत्या, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में आजमगढ़ के दो सगे भाइयों सहित तीन की निर्मम हत्या, गांव में छाया मातम
Tue, 15 Jan 2019 10:53 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजी रोटी के चक्कर में सऊदी अरब में रहने वाले आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव निवासी तीन लोगों की हत्या की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
मरने वालों में दो सगे भाई और तीसरा जिगरी दोस्त था। परिवार के लोग शव का इंतजार कर रहे थे। शव घर वालों को सौंपने के लिए मरने वालों के भाइयों का सेंपल लेकर डीएनए टेस्ट कराया गया। हालांकि देर शाम तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आ सकी थी।
मरने वालों में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी फैयाज (41) पुत्र मशहूद और रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव निवासी सगे भाई शफकत (40) और शमीम अहमद (36) हैं। यह तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। काफी दिनों से सऊदी अरब के रियाद शहर में रहते थे।
विज्ञापन
वहीं पर शमीम और शफकत के अन्य भाई भी रहकर नौकरी करते हैं। रविवार की रात इन तीनों के घर पर भारतीय दूतावास से तीनों की हत्या की सूचना दी गई। एक परिवार के दो सदस्यों सहित तीन लोगों की हत्या होने से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह से ही सूचना फैलते ही सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

फैयाज चार बेटी और दो बेटों का पिता था। उसका बड़ा बेटा आतिफ (19) और सबसे छोटी बेटी आरा चार वर्ष की है। पत्नी अहमदी सहित अन्य का रोकर हाल बेहाल है। जबकि जमीन रसूलपुर गांव निवासी शफकत और शमीम पांच भाई थे। अपने भाइयों में शफकत तीसरे नंबर पर और शमीम सबसे छोटा था।
शफकत दो बेटी और एक बेटे का पिता था, जबकि शमीम दो बेटा और एक बेटी का पिता था। इन दोनों का बड़ा भाई अब्दुल हफीज घर पर रहकर देखभाल करता है। जबकि अन्य दो भाई वहीं पर हैं। रविवार की रात इनके मौत की सूचना फोन कर घर वालों को दी गई। सउदी अरब की सरकार ने इनकी लाश देने के लिए मरने वालों के भाइयों का डीएनए रिपोर्ट के लिए सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था।