फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people Died in road accident at Ballia

बलिया : बाइक और मैजिक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 12:55 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Three people Died in road accident at Ballia
विलाप करते परिजन

बलिया के मनियर होली के त्योहार पर गुरुवार को रंग के बदले मनियर सड़क खून से लाल हो गई। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड पर गुरुवार को दोपहर के एक बजे बाइक सवार तीन युवक व टाटा मैजिक गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में तीनों युवक घायल हो गए। आस पास के लोग घायल युवकों को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।  

विज्ञापन


जहां पर दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रसडा़ के पास तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौका पाकर मैजिक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार होली के त्यौहार के दिन गुरुवार को दोपहर एक बजे मनियर सिकंदरपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे कि मनियर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही मैजिक गाड़ी से बाइक एवं मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक फुटबॉल की गेंद की तरह हवा में उड़ने के बाद जमीन पर गिरकर छट पटाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Three people Died in road accident at Ballia
परिवारवालों का रो- रो कर बुरा हाल

वहीं घटना के बाद मैजिक चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने मनियर कस्बा के वार्ड नंबर 10 निवासी बाइक पर सवार व बाइक चला रहे प्रशांत गुप्ता (18) उर्फ लड्डू पुत्र मुन्ना गुप्ता नजदीक कन्या प्राथमिक पाठशाला मनियर एवं वार्ड नंबर 1 निवासी धनंजय रजक (20) पुत्र मुन्ना रजक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंगापुर निवासी कन्हैया गोंड़ (20) पुत्र छांगुर गोंड को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

नाजुक हालात होने के कारण कन्हैया को बलिया से वाराणसी ले जाते समय रसडा़ में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में तीन मौत एक साथ होने से खुशी का त्यौहार होली मातम में बदल गया।

सड़क दुर्घटना में भाई बहन की मौत

वहीं बलिया के सहतवार में जिन ब्राह्म बाबा के पास गुरुवार की शाम रेवती जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार के साथ उसकी बहन भी थी। वाकया उस समय हुआ जब बांसडीह कस्बा के पूर्व टोला निवासी शिवजी चौहान(19) पुत्र सुरेश चौहान एवं कंचन चौहान(17) पुत्र सुरेश चौहान गुरुवार की शाम होली के दिन अपने रिश्तेदारी में होली मनाने रेवती जा रहे थे।

इसी बीच जिन ब्रह्मबाबा के पास बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई शिव जी को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवजी की भी मौत हो गई। जब इसकी सूचना घरवालों को मिली तो घर वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed