फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people died in car accident collided with dcm truck in azamgarh up

आजमगढ़-लखनऊ हाइवे पर कार एक्सीडेंट में मदरसे के तीन छात्रों की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 19 May 2020 07:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 19 May 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Three people died in car accident collided with dcm truck in azamgarh up
आजमगढ़-लखनऊ हाइवे पर जमीन दशावं गांव के पास हादसा - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दशावं के समीप आजमगढ़-लखनऊ हाईवे पर सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से कार खड़ी डीसीएम में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जान गंवाने वालों में दो लखनऊ के एक मदरसे के छात्र थे। जबकि एक अन्य उनका पड़ोसी था। सभी लोग मऊ के कोपागंज के फुलेलपुरा के रहने वाले थे। शराब लदी डीसीएम दो दिन से वहीं खड़ी थी। 

विज्ञापन


  मऊ के कोपागंज के फुलेलपुरा के तीन छात्र लखनऊ के मदरसा तंजीमुल मकासिब में पढ़ते थे। तीनों छात्रों को घर लाने के लिए फुलेलपुरा से चालक कमरूजमा (23) और छात्रों के पड़ोसी जमीर हसन (30) कार से लखनऊ गए थे। वहां से सभी कार से घर के लिए निकले थे। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दशावं गांव के पास आजमगढ़-लखनऊ हाईवे पर शराब लदी डीसीएम दो दिन से खड़ी थी।
विज्ञापन

 

मंगलवार की भोर में चालक को झपकी आने की वजह से कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें छात्र अलीम मोहम्मद (24) और  मो. जॉन (22) तथा पड़ोसी जमीर हसन (30) शामिल हैं।

जबकि छात्र अनवर रजा (18), कमरूजमा (25) गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। थाना प्रभारी अतरौलिया हिमेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लखनऊ से कोपागंज जा रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। 

थाना प्रभारी अतरौलिया हिमेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कोपागंज के हैं। लखनऊ से कोपागंज जा रहे थे। ड्राइवर को नींद आने से अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दशावं गांव के पास आजमगढ़-लखनऊ हाइवे पर दो दिन से खड़ी एक शराब लदी डीसीएम में कार घुस गई।  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed