{"_id":"5ba5e2b0867a557ed5717b57","slug":"three-people-died-due-to-high-tension-wire-touch-to-tazia-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलियाः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, करंट लगने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, करंट लगने से तीन की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में मोहर्रम के जुलूस के बाद बड़ा हादसा हो गया। यहां पर शुक्रवार की देर रात कर्बला से ताजिया दफन कर वापस आते समय ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से झुलस गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ballia
- फोटो : amar ujala
जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव में लोग शुक्रवार की रात को अखाड़ेदार मोहर्रम का ताजिया दफनाने के लिए गांव से दो किलोमीटर दूर कर्बला में लेकर गए थे। वहां से करीब 12:00 बजे रात को वह वापस आते समय ईदगाह के पास ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में शम्मी (22) सलीम, (18) और इमरान (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आरिफ (14), वसीम (12), गुड्डू (35), कैशअली (12) गंभीर रूप से झुलस गए।
ballia
- फोटो : amar ujala
जैसे ही हादसा हुआ लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : amar ujala
वहीं घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही मिली हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, सीओ विजय प्रताप यादव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर देर रात जिला मुख्यालय भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार
एसडीओ बीरेंद्र यादव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए ऊपर से कोई आदेश प्राप्त नहीं था। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की गई थी। कस्बा सिकंदरपुर के लिए शांति समिति की बैठक में विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए ताजियादारों द्वारा कहा गया था। जिसे एसडीएम के निर्देश पर रात 8.30 बजे तक बंद किया गया था।