{"_id":"6148603e8ebc3e01e5445ab2","slug":"three-people-died-due-to-electrocution-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में हादसे: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में हादसे: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम
Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
चंदौली जिले में अलगअलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया है। लोगों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन
मुगलसराय के ओड़वार गांव में करंट से मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार को बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया है। सभी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में गांव का ही मजदूर दीपक(25) सोमवार को काम कर रहा था। मकान का पिलर खड़ा करते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छड़ स्पर्श कर गई। जिसकी जद में आए दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है। अलवदिया नसीम शेख(38) घर की बिजली ठीक कर रहा था। करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव की है। जहं दुकान का शटर उठाते समय करेंट से युवक की सांस थम गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन