{"_id":"5a87fc144f1c1ba4268baca0","slug":"three-people-died-by-former-mp-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की गाड़ी से कुचलकर तीन की मौत, लोगों ने जमकर पीटा, गनर से छीनी कार्बाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की गाड़ी से कुचलकर तीन की मौत, लोगों ने जमकर पीटा, गनर से छीनी कार्बाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Feb 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
भदोही-मिर्जापुर के पूर्व सांसद और बसपा नेता नरेंद्र कुमार कुशवाहा की सफारी गाड़ी से गुरुवार रात कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद पूर्व सांसद की पिटाई करने के साथ ही उनके गनर की कार्बाइन छीन ली।
घटना के दौरान जाम में फंसी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। रात में तीन घंटे तक पुलिस के सामने लोग बवाल करते रहे। हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में कुछ ग्रामीणों ने सांसद के गनर की कार्बाइन वापस कराई और खेतों के रास्ते उन्हें वहां बाहर निकाला।
भदोही-मिर्जापुर के पूर्व सांसद और बसपा नेता नरेंद्र कुमार कुशवाहा गुरुवार रात लखनऊ में से लौट रहे थे। नवाबगंज के छिंदौरा मोड़ पर उनकी सफारी की टक्कर से बाइक पर सवार छिंदौरा निवासी रंजीत (22) व उसके मामा रोहित सिंह (20) निवासी सेमरी झैकाती सलवन रायबरेली की मौत हो गई। छिंदौरा का ही शिवबरन उर्फ भुल्लर नाई (20) भी हादसे की चपेट में आ गया। लखनऊ ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

Trending Videos
पुलिस हुई असहाय
up 100
घटना से आसपास के लोग भड़क गए और बवाल काटना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि हादसे के बाद पूर्व सांसद के चालक ने भागने के चक्कर में तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने सफारी को घेर लिया और ड्राइवर, पूर्व सांसद सहित उनके गनर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। गनर की कार्बाइन छीन ली। कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस असहाय बनी रही।
मौके पर पहुंचे प्रमुख कालाकांकर बीएन सिंह व राजाभैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया तब जाकर देर रात जाम खत्म हुआ।