फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three more schools will become smart like Machhodari Primary school in varanasi

वाराणसी: मच्छोदरी की तरह तीन और स्कूल बनेंगे स्मार्ट, पीएम मोदी ने हाल ही में किया था इसका लोकार्पण

Sun, 18 Jul 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Jul 2021 04:05 PM IST
सार

वाराणसी स्मार्ट सिटी के तहत कंपोजिट विद्यालय पिसनहरिया, महमूरगंज और प्राथमिक विद्यालय दुर्गाकुंड प्रथम का कायाकल्प होगा।

विज्ञापन
Three more schools will become smart like Machhodari Primary school in varanasi
मछोदरी प्राथमिक विद्यालय । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी वाराणसी के अंतर्गत अब विद्यालयों का भी कायाकल्प करने की तैयारी चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल रोल मॉडल बनेगा। मच्छोदरी के बाद अब शहर के तीन अन्य विद्यालयों को भी स्मार्ट बनाने के लिए चयनित किया गया है। ये तीन विद्यालय हैं, कंपोजिट विद्यालय पिसनहरिया, महमूरगंज और प्राथमिक विद्यालय दुर्गाकुंड प्रथम।

विज्ञापन


कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीन विद्यालयों में जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। कंपोजिट विद्यालय पिसनहरिया में टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यालय को संवारने के लिए दो करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं प्राथमिक विद्यालय दुर्गाकुंड प्रथम के लिए भी टेंडर का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कथा सम्राट की कहानियों से रूबरू होंगे बच्चे
स्मार्ट सिटी के तहत संवारने वाले कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को कथा सम्राट की कहानियां पढ़ाई जाएंगी। विद्यालय में तैयार होने वाली लाइब्रेरी में प्रेमचंद से जुड़ी किताबें भी होगी, जिसके जरिए बच्चों को सच्चाई और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे स्मार्ट होगा स्कूल 
स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक फर्नीचर, हाईटेक उपकरण, प्रयोगशाला, क म्प्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई की सुविधा, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, आरो सिस्टम, खेल मैदान, उपकरण, एक्टिविटी क्लास, सांस्कृतिक हॉल, सेमिनार हॉल 

बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही शारीरिक, मानसिक विकास के बारे में भी प्रेरित करने में मॉडल स्कूल सहायक बनेंगे। इसके लिए मच्छोदरी स्कूल को विकसित करने के बाद तीन और स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। -राकेश सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed