{"_id":"61aca3d398646918c077a663","slug":"three-men-thrashed-a-mule-to-death-police-detained-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तीन लोगों ने खच्चर को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तीन लोगों ने खच्चर को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 05 Dec 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
arrested demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दशाश्वमेध वार्ड में वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है, जिसमें सीवर, पेयजल, चौका पत्थर आदि का कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के करीब होने की वजह से रात में भी रोजाना निर्माण कार्य और मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार रात कार्यदायी संस्था मीर घाट क्षेत्र में खच्चर की मदद से मलबा हटाए जाने का कार्य कर रही थी। तभी कुछ अराजक तत्वों नें एक खच्चर की रस्सी पकड़ी और उस पर बैठने का प्रयास किया। जब वो खच्चर ती लोगों का वजन न उठा पाए, तो जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कार्यदायी संस्था ने प्रकरण का संज्ञान दशाश्वमेध थाने में दिया, जिसके बाद आरोपित लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन