फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three, including two children, died from being electrocuted

करेंट लगने से दो बच्चों समेत तीन की जान गई

Wed, 10 Aug 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three, including two children, died from being electrocuted
करेंट लगने से मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। चेतगंज के सेनपुरा में वायरिंग का काम करते समय करेंट लगने से मिस्त्री की मौत हो गई तो डीरेका में सात साल की मासूम की मौत हुई। लंक के किरकिया में भी एक मासूम बालिका करेंट से मर गई। एक लड़की को जख्मी हाल में बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीरेका के लेखा विभाग में पत्रवाहक का काम करने वाले महेंद्र यादव की दो बेटियों में छोटी अनीस (7) सेंट जांस स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। शाम करीब सात बजे टीवी देखने के लिए वह बोर्ड के प्लग में नंगा तार लगा रही थी। इसी दौरान उसे करेंट लग गया। उसे डीरेका अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के बहने पर पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार के लोग देर शाम जौनपुर के बदलापुर स्थित गांव चले गए थे।
विज्ञापन


दूसरी घटना किरहिया है। बजरडीहा के सुदामापुर निवासी राजेंद्र की बेटी रोशनी (14) शाम को अपनी छोटी बहन वर्षा के साथ किरहिया में अपनी सहेली के घर जन्मदिन पार्टी में गई थी। खेलते समय वह छत के पास से गुजरे हाईटेंशन तार कर चपेट में आ गई। रोशनी की मौत हो गई जबकि वर्षा की हालत गंभीर है। तीसरी घटना चेतगंज के सेनपुरा की है। सेनपुरा निवासी श्रीकुमार के मकान में वायरिंग का काम करते समय जैतपुरा के रसूलपुरा का प्राइवेट बिजली मिस्त्री इसरार अहमद (30) करेंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में इसरार अहमद को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed