फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three including SP leader sued in case of possession of Natkotam Kshetram land

नाटकोटम क्षेत्रम की जमीन पर कब्जे के मामले में सपा नेता सहित तीन पर मुकदमा

Thu, 12 May 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three including SP leader sued in case of possession of Natkotam Kshetram land
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ को भोग अर्पित करने वाली संस्था नाटकोटम क्षेत्रम की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के बाद पुलिस ने सपा नेता आनंद मोहन गूड्डू समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 19 साल बाद अवैध कब्जे से ट्रस्ट की 62 हजार वर्गफीट जमीन को मुक्त कराने के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सपा नेता ने रथयात्रा स्थित नाटकोटम क्षेत्रम सोसायटी की चार हजार वर्गफीट जमीन का 2003 में एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट की पूरी प्रक्रिया नहीं कराई गई थी और इसी आधार पर आरोपियों ने बाकी जमीन का रास्ता रोककर पूरी जमीन पर ही कब्जा कर लिया था। सोसायटी के लोग पिछले 19 सालों से जमीन को मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे थे। पिछले रविवार को सिगरा पुलिस ने 240 करोड़ रुपये कीमत की 62 हजार वर्गफीट जमीन को कब्जा मुक्त कराया। दरअसल, सोसाइटी के लोगों ने पिछले दिनों पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से मिलकर शिकायत की थी कि वर्ष 2003 में अवैध एग्रीमेंट के जरिए कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया था। पुलिस जांच में पुलिस आयुक्त ने एडीसीपी वरुणा को टीम के साथ तत्काल मौके पर भेजा। दबंग ने इस मंदिर/बाग के प्रवेश द्वार के पास दीवार बनाकर सोसाइटी के लोगों के आने-जाने का रास्ता ही रोक दिया था। पुलिस ने दीवार को हटवाकर रास्ता बनाकर दरवाजे की चाबी सोसायटी के जिम्मेदारों को सौंपी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर के बीचोबीच सिगरा के महमूरगंज इलाके की करीब 200 करोड़ रुपये की भूमि पर शिव मंदिर और फूलों का बाग है। सोसाइटी द्वारा बाबा विश्वनाथ को 209 वर्षों से भोग प्रसाद अनवरत चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवपुर से चुनाव लड़ चुके सपा नेता और उसके भाई ने कब्जा किया था। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
डिप्टी एसपी का बेटा है आनंद मोहन गूड्डू
सीपी ए सतीश गणेश ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाला सपा नेता आनंद मोहन गूड्डू रिटायर्ड डिप्टी एसपी का बेटा है। इसकी पड़ताल कराई गई और भी इनके शहर में मामले तलाशे जा रहे हैं। सपा नेता 2012 में शिवपुर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नाटकोट क्षेत्रम की जमीन पर अतिक्रमण हटने के बाद संवरेगा बाग
वाराणसी। श्री काशी नाटकोट क्षेत्रम की रथयात्रा स्थित जमीन से अवैध कब्जा हटने के बाद सोसाइटी फिर से धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जमीन पर बने प्राचीन शिव मंदिर में महारुद्रम कराने की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन में 108 ब्राह्मण शामिल होंगे और जमीन पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ाने के लिए फूलों का बागीचा भी तैयार किया जाएगा। दक्षिण भारत की सोसाइटी श्री काशी नाटकोट क्षेत्रम के वाराणसी में अध्यक्ष पाला रामास्वामी ने बताया कि 2003 में अवैध एग्रीमेंट के जरिये समिति की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। पुलिस ने जमीन को मुक्त करा दिया है और अब वहां साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed