फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three including a teenager died due to lightning

Varanasi News: बिजली की चपेट में आने से किशोरी समेत तीन की मौत

Sat, 20 Jul 2024 05:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Three including a teenager died due to lightning
जमानिया/गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


वहीं जंगीपुर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किशोरी की और बरेसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


देवैथा में विश्वजीत यादव (23) और उसका साथी जयराम शर्मा गांव के सिवान में भैंस चरा रहा था। इसी बीच दोपहर में बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। इसको देखकर विश्वजीत अपने साथी जयराम शर्मा के साथ भैंसों को लेकर घर जाने लगा। इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से विश्वजीत गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जयराम शर्मा बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से झुलसे विश्वजीत को उपचार के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मनिहारी: बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिवमूरत राम की बेटी आंचल (13) अपने नाना के घर जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के मौजा बेनी के पूरा में गई थी। परिजनों के मुताबिक वो शुक्रवार को धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान दोपहर में बारिश के बीच तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से आंचल की मौत हो गई।


वहीं बरेसर थाना क्षेत्र में शाम को बिजली की चपेट में आने से चोथूबांध गांव निवासी शिवानंद राम (54) की मौत हो गई। वह अपने खेतों के तरफ गए हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed