UP: नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूबे, दो की बची जान, एक की मौत; सुबह दर्शन-पूजन को घर से निकले थे
Bhadohi News: भदोही में गंगा स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक लापता हो गया। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया। तीनों युवक सुबह दर्शन-पूजन और स्नान के लिए घर से निकले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डुबने लगे। स्थानीय लोगों की सक्रियता से दो युवकों को बचा लिया गया। वहीं अभिषेक शर्मा (17) की डुबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान के बाद उनके शव को गंगा से बाहर निकाला गया। तीनों युवक सुरियावां के बारी गांव निवासी थे।
सुरियावां कोतवाली के बारी गांव निवासी तीन दोस्त अभिषेक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा, विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, आशीष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा घर से करीब सात बजे के आसपास सीतामढ़ी में नहाने-घूमने और दर्शन पूजन की तैयारी कर निकलें। इन दिनों गंगा छिछली हो गई है। जिससे खतरा भी बढ़ा है। तीन दोस्त सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाने लगे।
नहाते-नहाते अचानक तीनों गहरे पानी में जाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सक्रियता दिखाते हुए विशाल व आशीष को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन अभिषेक गंगा की लहरों में खो गया।
काफी मशक्कत के बाद गोखाखोरों ने उसके शव को गंगा से बरामद किया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोईरौना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व गोताखोर दोनों की तैनाती है।
सीतामढ़ी घाट पर बढ़ा है खतरा
इन दिनों सीतामढ़ी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। दर्शन-पूजन करने वाले लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की जान पर बन आ रही है।
गंगा के छिछली होने से लोग जगह-जगह उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं और गहरे पानी में चले जा रहे हैं। दो दिन पहले ही लगातार दो दिनों तक दो-दो युवक गंगा में डुबने लगे। जिससे वहां मौजूद आपदा मित्रों की सहायता से बचाया गया। बृहस्पतिवार को आपदा मित्रों की सक्रियता से दो की जान बच सकी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।