फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three four day old dead body of woman found in bushes in varanasi

Varanasi: झाड़ियों में महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान

Wed, 07 Jun 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

वाराणसी के डोमरी स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों से दुर्गंध रहा था। एक चरवाहे ने नजदीक जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था।  सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Three four day old dead body of woman found in bushes in varanasi
झाड़ियों में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के डोमरी स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों में बुधवार को एक महिला का शव मिला। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। मौके पहुंची रामनगर थाने की पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी। स्थानीय लोगों ने महिला के सिर पर किसी वजनी वस्तु से वार कर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी स्थित एक निजी स्कूल से लगभग 100 मीटर की दूरी एक प्लॉट के समीप बुधवार की शाम एक चरवाहा बकरी चरा रहा था। उसे दुर्गंध महसूस हुई तो उसने नजदीक जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था। उसने ग्रामीणों को सूचना दी तो मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लगभग 50 वर्षीय महिला के शव से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग तीन-चार दिन पहले महिला की मौत हुई होगी। महिला नीले रंग की बूटेदार साड़ी पहने थी। वहीं, रामनगर थाने की पुलिस के अनुसार शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी की तलाश करनी है तो खर्चा दो... घूस मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, SP ने सिखाया सबक
 

बीएचयू के हॉस्टल में छात्र के ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ केस

बीएचयू  स्थित भगवानदास छात्रावास में रहने वाले एलएलबी के छात्र ओम प्रकाश राय के कमरे में घुसकर पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। भगवानदास छात्रावास के वॉर्डन डॉ. प्रदीप कुमार राय के अनुसार परिसर के बाहर रहने वाले सुमित सिंह साकेत, नीलेश साहू, आभास कुमार और शुभम राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोमवार की रात सभी गालीगलौज करते हुए हॉस्टल में घुसे। आरोपी कोई नुकीला औजार लिए हुए थे। उसी से उन्होंने ओमप्रकाश के सिर और मुंह पर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed