फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three festival in just six day in bhu

BHU: छह दिन में तीन बड़े महोत्सव, छात्र-छात्राएं मचाएंगे धमाल

Fri, 16 Feb 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
three festival in just six day in bhu
डीएवी पीजी कॉलेज में आज से शुरू होगा यूथ फेस्टिवल उड़ान - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू और उससे संबद्ध कॉलेजों में छह दिन में तीन बड़े महोत्सव में छात्र-छात्राओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसमें बीएचयू में दो अभिकल्पन और संस्कृति(क्रमश: 17 से 20 फरवरी और 19 से 21 फरवरी) के साथ ही डीएवीपीजी कॉलेज में 16 से 18 फरवरी तक चलने वाला यूथ फेस्टिवल उड़ान भी शामिल है। इन कार्यक्रमों में कला, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


बीएचयू परिसर में 10 से 15 मार्च तक होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन से पहले संकाय स्तर पर उत्सव चल रहे हैं। इसके तहत कृषि विज्ञान संस्थान में सृष्टि के बाद अब सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से 17 से 20 फरवरी तक अभिकल्पन 2018 का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


संकाय के संबोधि सभागार और स्वतंत्रता भवन में साहित्य, थिएटर, गायन, नृत्य, दृश्य कला की प्रतियोगिता होगी। इसको लेकर छात्रों की टीम गठित की जा चुकी है और शुक्रवार को रिहर्सल के बाद प्रतिभागियों की फाइनल सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कला संकाय प्रमुख प्रो. श्रीनिवास पांडेय के निर्देशन में छात्र सलाहकार डॉ. आरपी सिंह, सह संयोजक डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के देखरेख 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले यूथ फेस्टिवल संस्कृति में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।


इसके अलावा डीएवी पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी के देखरेख में 16 से 18 फरवरी तक चलने वाले यूथ फेस्टिवल उड़ान में क्विज, वाद विवाद, निबंध लेखन, गायन, नृत्य, कार्टूनिंग की प्रस्तुतियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed