फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three evidence gave statement against aamir khan for thugs of hindustan

‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’: आमिर खान सहित तीन के खिलाफ गवाहों ने दिए बयान

Thu, 10 Jan 2019 12:18 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Thu, 10 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
three  evidence gave  statement against aamir khan for thugs of hindustan
फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए गवाहों ने बयान दिया। प्रदीप निषाद, बृजेश निषाद व अजीत निषाद ने बुधवार को जौनपुर एसीजेएम पंचम कोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से बयान दिया। परिवादी हंसराज चौधरी का तीन जनवरी को बयान हो चुका है। 
विज्ञापन


निषाद जाति के हंसराज चौधरी ने फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता  के खिलाफ परिवाद दायर किया था। परिवादी की ओर से उनके अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश सिंह व रवींद्र विक्रम सिंह ने तर्क दिया कि फिल्म अंग्रेजी उपन्यासकार के उपन्यास पर आधारित है जो आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी ठग आदि कहते थे।
विज्ञापन


जानबूझकर फिल्म की टीआरपी बढ़ाने, मुनाफा कमाने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से फिल्म का ऐसा नाम रखा गया और जाति विशेष को फिल्म में अपमानित किया गया। पूरे निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है। जब एक समूह ब्रिटिश हुकूमत से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए लड़ रहा था। फिल्म की कहानी केवल कानपुर जिले की है फिर टाइटल ठग्स आफ हिंदुस्तान रखना फिल्मकारों की दुर्भावना दर्शाता है।

आमिर खान को फिल्म में फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया। वह फिरंगी बने हैं। फिल्मकार जानते हैं कि विरोध पर फिल्म ज्यादा चलेगी। विरोध न होने पर लोग निषाद (मल्लाह) को ठग व फिरंगी समझेंगे। फिल्मकारों के इस कृत्य से जातियों में घृणा व वैमनस्य की भावना पैदा हुई।

सौहार्द व देश की एकता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। परिवादी व मल्लाह जाति की मानहानि फिल्म के ऐसे नाम व दृश्य के प्रकाशन से हुई। 30 अक्टूबर को परिवादी व गवाहों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर देखा जिसमें मल्लाह जाति को फिरंगी मल्लाह शब्दों से संबोधित कर अपमानित किया गया है एवं भावनाएं आहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed