फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three day GI trade fare start in varanasi from today

बनारस में तीन दिवसीय जीआई ट्रेड फेयर आज से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Fri, 12 Oct 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 12 Oct 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Three day GI trade fare start in varanasi from today
- फोटो : amar ujala
ग्लोबल इंडिकेशन और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ शुक्रवार से तीन दिवसीय जीआई ट्रेड फेयर शुरू हो रहा है। वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित रॉयल लॉन में तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शॉपिंग कार्ट 24 डॉट काम की ओर होने वाले आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


आयोजन मंडल के प्रतीक बी सिंह ने बताया कि वाराणसी के 10 जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी एक साथ आयोजित की जा रही है। इसमें जरीदोजी, हस्तनिर्मित दरी, गलीचा, साफ्ट स्टोन, वुडेन क्राफ्ट, गुलाबी मीनाकारी, ब्लैक पार्टरी, वॉल हेंगिग सहित अलग अलग उत्पादों के स्टॉल पर लोग हस्तशिल्प को देख व समझ सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एनजीओ की ओर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी इस मेले में की जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 12 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे हो गया। तीन दिन चलने वाले आयोजन में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम ए मल्हार होगा, इसमें तारक नाथ मिश्र, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पोते का शहनाई वादन और पूजा गैतोंडे का सूफी गायन होगा। 13 को डांडिया होगा। समापन समारोह में 14 को खादी व सिल्क फैशन शो, फ्यूजन डांस सहित अन्य आयोजन होंगे। प्रदर्शनी में सुबह से शाम पांच बजे तक प्रवेश नि:शुल्क है। शाम के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed