{"_id":"6182e4c4f0fb937ada092a6c","slug":"three-cow-smugglers-arrested-for-trying-to-crush-the-police-varanasi-news-vns620919987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन गो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को गो तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तस्कर कंटेनर से बैल लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कंटेनर से 24 गोवंश बरामद किए गए।
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर अखरी स्थित चंद्रिका नगर कालोनी तिराहे पर चेकिंग शुरू कराई गई तो सामने से आते दिखे कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। वहीं चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं बचकर सिपाहियों ने जान बचाई। इसके बाद पीछा करके कंटेनर को पकड़ा गया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसके अंदर 24 गोवंश में एक गाय और दो बैल मृत थे। गिरफ्तार बिहार गया रेगनियां निवासी अफजाल अंसारी व अमेठी के दिलावरगढ़ इन्हौना निवासी बसीर व वारिस ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग
चोलापुर। भोपापुर प्रेमनगर बाजार स्थित मोबाइल की दुकान में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे एक लाख रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए। आसपास के लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया और रात में ही दुकान संचालक विजय कुमार सिंह को सूचना दी।